फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में टकराव, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
arrest
दोमाना। कानाचक थाने के अतंर्गत गजनसू चौकी के गलवाड़े चक में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक के सिर और हाथों पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानाचक थाना के एसएचओ रवि सिंह परिहार ने बताया कि 30 अगस्त को उनके पास राजिंद्र कुमार पुत्र देव राज निवासी गलवाड़े चक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम को उनका भतीजा विशाल शर्मा पुत्र विजय कुमार अपने घर गलवाड़े चक से गेडेल्ले सड़क पर सैर कर रहा था कि तभी कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से उनके भतीजे पर हमला कर दिया। भतीजे को सर और हाथों पर गहरी चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दबिश देकर कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लक्की कुमार उर्फ कटा पुत्र मिल्की राम निवासी काना चक, विजय कुमार पुत्र रतन लाल निवासी लल्याल, रोहित सिंह उर्फ जोनी पुत्र बचन सिंह निवासी घो मन्हासा जम्मू, भारत भूषण उर्फ बोनी पुत्र राज कुमार निवासी गलवाड़े चक और राज बबर सिंह उर्फ बबरू पुत्र रतन सिंह निवासी कुक्रियन मढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर इनकी पहले भी आपस में तकरार हो चुकी है। अब हुए झगड़े में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इन्हें हथियारों के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed