फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arnia wants kendriya vidyalaya

Jammu News: तहसील प्रशासन नहीं कर रहा काम, जनप्रतिनिधि और नेता भी अनजान

विज्ञापन
Arnia wants kendriya vidyalaya
क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने को लेकर लोगों के चुने प्रतिनिधि ही सचेत नहीं
विज्ञापन

कुछ नेता मामले से अनजान, अभी केवी के लिए लंबा हो सकता है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन को सौंपी है। तहसील प्रशासन तो इस मामले में अब तक हाथ पर हाथ धरे ही बैठा है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र की सुविधाओं के लिए जनप्रतिनिधि और राजनेता भी सचेत नहीं हैं। कुछ को परियोजना की जानकारी नहीं है। और जिन्हें पता भी है वे इसमें कोई रुचि नहीं ले रहे।
क्षेत्र में केवी खुलने का प्रस्ताव आठ माह पुराना है। इसकी जरूरतें पूरी करने के लिए तहसील प्रशासन को तीन महीने पहले बोला गया है। लेकिन, तहसील अधिकारी लोगों के लिए ऐसी जरूरतों को पूरा कर अपने आराम में कमी नहीं करना चाहते। इसलिए, उन्होंने काम नहीं किया। ऊपर से लोगों के पास वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी इस विकास कार्य को पूरा करवाने में अपना कोई योगदान नहीं दे रहे। इस कारण अरनिया में केवी खुलने में लंबा समय लग सकता है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों में केवी को लेकर उत्साह है। कस्बे के पार्षद और लोग शनिवार को ही तहसीलदार से मिले थे, और क्षेत्र में केवी का रास्ता साफ करने की प्रार्थना की थी।
विज्ञापन


केवी खुलने के मामले में भाजपा नेता व नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी का कहना है कि तहसील प्रशासन की लेटलतीफी को लेकर उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात की थी। केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर जगह भी प्रस्तावित की है। अब जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का इंतजार है। वहीं, भाजपा नेता व डीडीसी सदस्य अरनिया सुरेखा देवी कहती हैं कि केवी खुलने के बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है। बता दें कि अरनिया के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य इन्हीं की देखरेख में होना है। उधर, कांग्रेस नेता और पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि केवी को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका खामियाजा अरनिया के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वे केवल उद्घाटन कर फोटो खिंचवाते हैं। ऐसा लगता है कि विकास कार्य उनका काम ही नहीं। इनकी लापरवाही से केवी का मामला लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें केवी के मुद्दे का पता चला तो सबसे पहले तहसीलदार को इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा है। तहसीलदार बुधवार तक स्थिति स्पष्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed