फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, agriculture news

ऑर्गेनिक खेती : एक एकड़ में धान की 20 क्विंटल रिकाॅर्ड पैदावार

Mon, 10 Nov 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 10 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
arnia news, agriculture news
डीएसआर प्रणाली से लगाई गई धान की ऑर्गेनिक फसल स्रोत किसान
अरनिया। गांव आल्हा के किसान ने ऑर्गेनिक खेती से एक एकड़ में धान की 20 क्विंटल रिकॉर्ड पैदावार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। किसान केवल किशोर शर्मा खेतीबाड़ी में निरंतर नए तरीके अपनाकर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ जमीन पर डीएसआर प्रणाली से बासमती की 1121 नस्ल की रोपाई की थी। इसमें एक एकड़ जमीन से लगभग रिकॉर्ड 20 क्विंटल धान की पैदावार हुई। डीएसआर प्रणाली और ऑर्गेनिक तरीके से एक एकड़ फसल के लिए कुल 3400 रुपये खर्च किए और धान की कुल 5000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक्री की।
विज्ञापन

फसल को कुल एक लाख रुपये में बेचा और सीधे तौर पर 96,400 रुपये की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसप्लांट प्रणाली और इनऑर्गेनिक ढंग से धान की एक एकड़ फसल पर कुल 21,500 रुपये खर्च हुए हैं। इसमें लगभग 15 क्विंटल धान की पैदावार हुई। बाजार में धान की कीमत 3400 रुपये प्रति क्विंटल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएसआर प्रणाली और ऑर्गेनिक ढंग से धान की फसल किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। किसानों को ट्रांसप्लांट को छोड़ डीएसआर पद्वति को अपनाना चाहिए। इस साल उन्होंने 10 किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed