{"_id":"658a0ef371ec61fa4b080af3","slug":"army-will-search-terrorists-in-rajori-and-poonch-with-drone-helicopter-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष में 30 जवान बलिदान: ड्रोन-हेलिकॉप्टर से राजोरी और पुंछ को खंगालेगी सेना, आतंकियों की होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष में 30 जवान बलिदान: ड्रोन-हेलिकॉप्टर से राजोरी और पुंछ को खंगालेगी सेना, आतंकियों की होगी तलाश
Tue, 26 Dec 2023 04:34 PM IST
विजय पुंडीर
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Dec 2023 04:34 PM IST
सार
दोनों जिलों में सेना अपनी संख्या बढ़ाकर और तकनीकी तंत्र की मदद से आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन करने की तैयारी में है। राजोरी-पुंछ के जंगलों में अब सेना की तरफ से चप्पे-चप्पे को खंगाला जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी-पुंछ जिलों में तमाम कोशिशों के बावजूद सेना के जवानों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। पिछले ढाई सालों में सेना को जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं दो जिलों में उठाना पड़ा है। इससे केंद्र सरकार भी आहत और चिंतित है। ऐसे में अब केंद्र ने सेना को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। राजोरी-पुंछ के जंगलों में विशेष ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को बाहर निकालने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, दोनों जिलों में सेना अपनी संख्या बढ़ाकर और तकनीकी तंत्र की मदद से आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन करने की तैयारी में है। राजोरी-पुंछ के जंगलों में अब सेना की तरफ से चप्पे-चप्पे को खंगाला जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। आतंकियों के ऑफलाइन इस्तेमाल करने वाले मोबाइल एप का पता लगाने के लिए भी सेना ने अपने तकनीकी ढांचे को सक्रिय कर दिया है। बता दें कि पिछले ढाई सालों में राजोरी और पुंछ जिलों में ही सेना के 30 जवान बलिदान हो चुके हैं। सेना पर हमले एक ही तर्ज पर किए गए हैं। आतंकियों ने घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला किया।
विज्ञापन
पीएएफएफ ने जारी की छीने हथियारों की तस्वीर
आतंकी संगठन पीएएफएफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी की है। इसमें 5 हथियार दिख रहे हैं। संगठन ने दावा किया है कि यह हथियार पुंछ में सेना पर किए गए हमले के बाद छीने गए थे। ठीक इसी तरह से संगठन ने पुंछ में अप्रैल में किए गए हमले के बाद भी एक तस्वीर जारी की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उक्त हथियार जवानों से छीने हैं। हालांकि सेना की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन