फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army will make collective efforts to deal with the challenge of Pakistani drones

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी ड्रोन की चुनौती से निपटने के लिए सेना करेगी सामूहिक प्रयास

Mon, 21 Sep 2020 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू 
अजय मीनिया, जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Army will make collective efforts to deal with the challenge of Pakistani drones
BSF SHOT DOWN PAKISTANI DRONE ALONG IB IN HIRANAGAR - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों कई बार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से एलओसी और आईबी पर हथियार फेंकने की वारदात सामने आ चुकी हैं। हाल ही में राजोरी जिले की एलओसी पर पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियार फेंके हैं। यह भारतीय सेना के लिए एक नई सिरदर्दी है। साथ ही एक बड़ी चुनौती भी। 

विज्ञापन


सेना ने इसे एक बड़ी चुनौती मानकर इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया है। भारतीय सेना एलओसी पर स्थानीय नागरिकों और पुलिस के साथ मिलकर इससे निपटेगी। यूं कहें कि तीनों मिलकर ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय सेना में जम्मू संभाग के प्रवक्ता का कहना है कि एलओसी पर कई जगहों पर सिर्फ सुनने वाले उपकरण तो कहीं पर सिर्फ देखने वाले उपकरण हैं। हर जगह पर निगरानी भी संभव नहीं है। जिन स्थानों पर निगरानी के लिए उपकरण नहीं हैं। इसके लिए सेना ने सामूहिक प्रयास का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इसके लिए काम शुरू होगा, ताकि पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखी जाए। कश्मीर में बहुत हद तक स्थानीय लोग सुरक्षाबलों का साथ दे रहे हैं। इसके चलते कम नुकसान के साथ आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। ठीक इसी तरह से सेना एलओसी पर काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed