फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army wants to divert highway as it's a soft target for terrorist

सीमा से सटा हाईवे आतंकियों का साफ्ट टारगेट

Wed, 18 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
army wants to divert highway as it's a soft target for terrorist

जम्मू के सांबा के पास हाईवे पर लगातार आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सरकारों को सुझाव दिया है कि कश्मीर की ओर जाने वाले ट्रैफिक का वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए। सेना ने यह सुझाव नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक की वजह से दिया है, जो आतंकियों का निशाना बनता जा रहा है।

विज्ञापन


सेना का मानना है कि सिविल ट्रैफिक को धार-उधमपुर मार्ग की ओर डायवर्ट करने से अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार यदि नेशनल हाईवे का पूरा ट्रैफिक धार उधमपुर रोड पर शिफ्ट नहीं किया जा सकता तो कम से कम श्रीनगर जाने वाले ट्रैफिक को उधर डायवर्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ हाईवे पर ट्रैफिक कम होगा, बल्कि पर्यटकों के अलावा वैष्णो देवी और श्री अमरनाथ यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत हो सकेगी। उधर, वेस्टर्न कमांड के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह मंगलवार को धार-उधमपुर रोड के अपग्रेडेशन के लिए दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। साथ ही उन्हें सेना के विकास प्रोजेक्टों के लिए जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह के दौरे के पुष्टि करते हुए सैन्य प्रवक्ता मनीष मेहता ने कहा कि जनरल ने संपर्क प्रोजेक्ट की बार्डर रोड टास्क फोर्स क अधीन चलने वाले विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान संपर्क प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर बी भट्टाचार्या ने सैन्य कमांडर को सड़क चौड़ीकरण और सड़क ढांचा विकास प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed