फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army set to punish 4 soldiers for encounter killings in budgam

बडगाम एनकाउंटर में 4 सैनिकों को हो सकती है सजा

Mon, 02 Nov 2015 01:22 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
army set to punish 4 soldiers for encounter killings in budgam

पिछले साल नंवबर में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के छातरगाम में सेना की टुकड़ी द्वारा एक कार पर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी तथा दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे।

विज्ञापन


एक साल बाद अब सेना ने उस एनकाउंटर में मारे गए दोनों युवकों को आरोप में चार सैनिकों को दोषी पाया है। इसके लेकर सेना  ने अपने चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य कोर्ट ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेना को इन गलत मुठभेड़ के लिए माफी मांगी पड़ी थी। सेना ने एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित अन्य सैनिकों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सभी के खिलाफ कोर्ट मार्शल तभी शुरु होगा जब जम्मू कश्मीर सरकार इनक्यारी रिपोर्ट सेना के साथ शेयर करेगी। सूत्रों के मुताबिक अगर ये चारों सैनिक दोषी पाये जाते तो इस सभी को आजीवन कारावास की अधिकतम सजा सुनाई जा सकती है।

सैन्यकर्मियों ने मारुति कार पर गोली चला दी थी

army set to punish 4 soldiers for encounter killings in budgam

सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने माना है कि सेना की तरफ से गलती हुई है और इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की गई है। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि दोबारा ऐसा कोई हादसा न होने पाए।

आपको बताते चलें क‌ि प‌िछले साल 3 नवंबर को 53 आरआर ने बडगाम जिले के छत्तरगाम इलाके में उस वक्त दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे, जब सैन्यकर्मियों ने उनकी मारुति कार पर गोली चला दी थी।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी आ सकते है, इसी वजह से जगह-जगह नाके लगाए गए थे और जब कार में सवार युवक छत्तरगाम के तीसरे पोस्ट पर भी नहीं रुके, तो उन्होंने फायरिंग की।

रक्षा मंत्रालय ने दोनों मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया था। इस घटना में घायल हुए दोनों युवकों को भी पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed