{"_id":"6534c4d18a5132bf200e0e93","slug":"army-salute-supreme-sacrifice-of-agniveer-gawate-akshay-laxman-in-siachen-ladakh-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन में पहले अग्निवीर का बलिदान: लक्ष्मण के साहस को सेना का सलाम, सबसे अधिक ऊंचाई वाले इलाके में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाचिन में पहले अग्निवीर का बलिदान: लक्ष्मण के साहस को सेना का सलाम, सबसे अधिक ऊंचाई वाले इलाके में थी तैनाती
Sun, 22 Oct 2023 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Oct 2023 06:00 PM IST
सार
सियाचिन में तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण बलिदान हो गए। वह महाराष्ट्र के रहने वाले थे। सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
अग्निवीर अक्षय हुए बलिदान
- फोटो : सेना
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन में ऊंचे बर्फीले पर्वतों के बीच तैनात अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। लेह स्थित सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सहित सभी रैंक के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'सेना ने सभी रैंक के अधिकारी कठिन ऊंचाइयों पर तैनात अग्निवीर (ऑपरेटर) गवाते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख की घड़ी में सेना परिवार के साथ है।' काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को तेज शीत हवाओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन