फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army raises Rs 500 cr bill for flood assistance to J-K

जम्मू कश्मीर को सहायता के बदले सेना ने थमाया 500 करोड़ का बिल

Mon, 29 Jun 2015 05:53 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
army raises Rs 500 cr bill for flood assistance to J-K

पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर में आई भंयकर बाढ़ के दौरान द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्य के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने जारी 500 करोड़ रुपये का एक बिल पेश किया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय द्वारा बाढ़ सहायता एवं बचाव कार्य के नाम पर जमा किए गए बिल का भुगतान जम्मू-कश्मीर के लिए जारी 1,602 करोड़ रुपये की आपदा सहायता राशि में से किया है। इस राशि में में कुछ हिस्सा एनडीआरएफ के साथ भी शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा 6 फरवरी को राज्य सरकार को लिए गए एक पत्र में इन 500 करोड़ रुपए की कटौती की जानकारी दी गई है। राहत ऑपरेशन में हुए खर्च के बिल की 500 करोड़ रुपये की रकम रक्षा मंत्रालय ने बिल जमा कर वापस हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने द‌िया खर्चे का हवाला

army raises Rs 500 cr bill for flood assistance to J-K

गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर सरकार को लिखे गए सरकारी सहायता से संबंधित इस पत्र में कहा गया है क‌ि वायु सेना द्वारा किए गए बचाव कार्य और हेलिकॉप्टर द्वारा जरूरी सामान गिराए जाने के बदले रक्षा मंत्रालय को 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना द्वारा किसी भी राहत एवं बचाव कार्य के बाद इस तरह का बिल जमा करना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा कि राहत कार्यों के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा खर्च किए गए सामान और बाकी सभी का भुगतान करना प्रक्रिया का ही हिस्सा है।
 
आपको बताते चलें क‌ि पिछले साल भारी बारिश के बाद झेलम में आई बाढ़ में लगभग 300 लोग मारे गए जबकि 15 लाख के करीब आबादी बुरी तरह से प्रभावित हुई।

सितंबर में आई इस बाढ़ से कश्मीर के ज्यादातर हिस्से बुरी तरह से जूझ रहे थे जबकि राजधानी श्रीनगर की हालत सबसे ज्यादा खराब थी।बाढ़ के समय 2 लाख से भी ज्यादा सैलानी राज्य में फंसे हुए थे।

उन्हें बचाने और पूरी आबादी के लिए राशन, दवाई और बुनियादी सामान आकाश के रास्ते हेलिकॉप्टरों की मदद से लोगों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed