{"_id":"5f5d9f3c8ebc3e51d30071f1","slug":"army-personnel-caught-with-two-girls-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो लड़कियों के साथ पकड़ा गया सैन्यकर्मी, सेना की यूनिट के हवाले किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो लड़कियों के साथ पकड़ा गया सैन्यकर्मी, सेना की यूनिट के हवाले किया गया
Sun, 13 Sep 2020 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सैन्यकर्मी को दो लड़कियों समेत पकड़ा गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सैन्यकर्मी को अगली जांच के लिए सेना के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस या सेना की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
सूत्रों के अनुसार यूपी निवासी जवान बांदीपोरा जिले के अजस में तैनात है। शनिवार को शक होने पर एयरपोर्ट अथारिटी ने उसे पकड़ा। एक लड़की 23 साल की और दूसरी नाबालिग बताई जा रही है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कोई मसला नहीं था जितना लोगों ने इसे बनाया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद सबको छोड़ दिया गया। इस बीच पता चला है कि पुलिस ने पूछताछ के बाद सैन्यकर्मी को उसकी यूनिट के हवाले कर दिया है, जबकि लड़कियों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।