{"_id":"5ce9c82ebdec22074e013a3d","slug":"army-man-committed-suicide-by-shot-in-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एक सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एक सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sun, 26 May 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 May 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पटटन इलाके में एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिपाही बटानी त्रिपति राव जो कि इन दिनों 22 इंजीनियरिंग के साथ पटटन इलाके में तैनात था। उसने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बाकी के साथी मौके पर आए। उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। ताकि उसके ऐसा करने के पीछे कारणों का पता किया जा सके।
विज्ञापन