{"_id":"5ea5c5fe8ebc3e905018205a","slug":"army-killed-four-terrorists-in-kulgam-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, चार आतंकियों को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, चार आतंकियों को किया ढेर
Sun, 26 Apr 2020 11:06 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में लगातार तीसरे दिन हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल भी हुआ है। पिछले तीन दिनों में आठ आतंकी तथा एक मददगार ढेर किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आतंकियों की ओर से पुलिसकर्मियों की हत्या बनाने की साजिश की जानकारी मिलने के बाद रविवार को पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ की ओर से पूरे इलाके में गश्त तेज किया गया। इसी दौरान रात आठ बजे चेहलान व अस्ठाल गांव के बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद बचे दो आतंकी पास के एक मकान में छिपकर फायरिंग करने लगे। सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ में दो अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी ऑपरेशन जारी है।
सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी न छिपा हो। इससे पहले शनिवार को पुलवामा जिले को अवंतीपोरा इलाके को गोरिपोरा गांव में दो आतंकी तथा एक मददगार को मार गिराया गया था। शुक्रवार को कुलगाम जिले के शिरपोरा से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर भाग रहे दो आतंकियों को भी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था।