फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army killed 10 Pakistani soldiers, destroyed two posts

करारा जवाबः सेना ने 10 पाक सैनिक मार गिराए, दो चौकियां तबाह, लगातार गोलीबारी से बढ़ा तनाव

Sat, 28 Dec 2019 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Army killed 10 Pakistani soldiers, destroyed two posts
Indian Army - फोटो : Social Media

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। पुंछ के कृष्णा घाटी और मनकोट में गोलाबारी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। 

विज्ञापन


इस हमले में पाकिस्तान के कब्जे कश्मीर (पीओके) के बट्टल में दो चौकियां तबाह हो गईं, जबकि कई अन्य को भारी नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार को भी सेना ने उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया था। बीते दो दिन में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीमा पार मरने वाले सैनिकों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। बृहस्पतिवार रात कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना की दर्जनों एंबुलेंस को बट्टल में सैनिकों के शव ले जाते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने बट्टल क्षेत्र में आम लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया है, ताकि भारतीय सेना की कार्रवाई में हुए नुकसान की खबर बाहर न निकल सके। जवानों की मौत से बौखलाए पाकिस्तान ने दोपहर बाद राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। 

अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। कलाल व डींग में भी गोलाबारी की। गोलाबारी से डींग में ग्रेफ विभाग की बैरक और मशीन क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार व अन्य ने पास बने बंकर में छिपकर जान बचाई। 

धमाके नौशहरा कस्बे तक सुने गए। दोपहर एक बजे शुरू हुई गोलाबारी 2:30 बजे तक जारी रही। राजौरी के सुंदरबनी में पाकिस्तान ने मोर्टार दागे। वहीं, सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास इलाकों को निशाना बनाने से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार को भी लोग घरों से निकलने में डरते रहे।

लगातार गोलाबारी से तनाव
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी से एलओसी पर तनाव है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। बुधवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में उड़ी सेक्टर में एक जेसीओ शहीद हो गए थे और चुरंडा गांव में एक महिला की मौत हुई थी। सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से ग्रामीणों में दहशत है।

आईबी पर रातभर गोलाबारी, ड्रोन से निगरानी

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे से हीरानगर सेक्टर की चांदवां पोस्ट पर जारी गोलाबारी शुक्रवार अलसुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इसमें दो टीन शेड और पानी टंकी को नुकसान पहुंचा। सेना ने इलाके में ड्रोन से निगरानी की।

तीन हजार बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है पाक
इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से करीब 3 हजार बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान की तरफ से ये फायरिंग एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ और बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की कार्रवाई के इरादे से की जाती है, लेकिन सैन्य सूत्रों ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी सेना को किसी भी कीमत पर फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा।

इधर, चीन की अपील, तनाव रोकने के लिए संयम बरतें भारत-पाक

नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की खबरों पर चीन ने पाकिस्तान और भारत से शुक्रवार को अपील की है कि तनाव बढ़ने से रोकने के लिए दोनों देशों को संयम से काम लेना चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुंग ने कहा, हमने संबंधित रिपोर्ट देखी और हम हालात पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों का पड़ोसी होने के नाते हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि कार्रवाई करने में संयम बरतें जिससे तनाव नहीं बढ़े। दोनों देश बातचीत के जरिये विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करें और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखें। पाकिस्तान बुधवार से संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed