{"_id":"5d7e08278ebc3e939d46a0f9","slug":"army-in-secluded-place-destroyed-120-mm-live-mortar-shell-which-was-found-in-balakote-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रिहायशी इलाके में 120 मिमी का मोर्टार मिलने से दहशत, सेना ने किया डिफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रिहायशी इलाके में 120 मिमी का मोर्टार मिलने से दहशत, सेना ने किया डिफ्यूज
Sun, 15 Sep 2019 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
गांव में मिला मोर्टार
- फोटो : ani
पुंछ जिले के बालाकोट गांव में 120 मिमी का एक मोर्टार मिलने से लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार को डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि शनिवार को यह मोर्टार मेंढर सब-डिवीजन के बालाकोट गांव में पाया गया था।
विज्ञापन
#WATCH Poonch: Army in a secluded place destroyed 120 mm live mortar shell which was found in proximity of houses in Balakote village in Mendhar Sub-Division on September 14. No loss of life or property reported. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/J0bmRuo2eG
— ANI (@ANI) September 15, 2019विज्ञापन
बता दें कि शनिवार सुबह पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दागे। इतना ही नहीं बौखलाया पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। रिहायशी इलाकों के साथ ही पाकिस्तानी सेना स्कूलों को निशाना बना रही है। लगातार भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग कर रही है। जम्मू में राजोरी जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) मोहम्मद ऐजाज असद ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर मंजाकोट सेक्टर से 0-5 किलोमीटर में स्थित स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं।