फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army handed over Pakistani teenager caught from the Line of Control in Poonch district to infiltration from LoC

एलओसी से घुसपैठ: पुंछ में नियंत्रण रेखा से पकड़े पाकिस्तानी किशोर को सेना ने किया पुलिस के हवाले

Sun, 28 Nov 2021 05:10 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 05:10 PM IST
सार

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गुलपुर सेक्टर में चार दिन पहले पकड़े गए पाकिस्तानी किशोर को सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Army handed over Pakistani teenager caught from the Line of Control in Poonch district to infiltration from LoC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुंछ जिले में सेना ने गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुस आए किशोर को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को पुलिस को सौंपने से पहले किशोर की राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में ले जाकर जांच करवाई गई। उसकी पहचान मोहम्मद असमद सूदन पुत्र मोहम्मद बनारस सूदन निवासी तेत्रिनोट पीओके के तौर पर हुई।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर गुलपुर सेक्टर में तैनात सेना की 3/3 गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने अग्रिम चौकी छबीली के पास संदिग्ध अवस्था में एक बालक को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। उसे तुरंत पकड़ कर गुलपुर स्थित मुख्यालय लाया गया। इस वर्ष अभी तक जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से इस प्रकार नाबालिगों के भारतीय क्षेत्र में घुस आने का यह पांचवां मामला है।
विज्ञापन


इससे पूर्व चार मामलों में से तीन पाकिस्तानी नाबालिगों को चक्कां दा बाग के रास्ते उनके वतन वापस लौटा दिया गया था। परंतु उसके बाद पेश आए दो मामलों में इस बार घुस आने वालों से पूछताछ के दौरान उनको जानबूझ कर इस पार भेजे जाने का खुलासा होने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक खुफिया एजेंसी ने भेजा था भारत
उन दो मामलों में से एक नाबालिग तो ऐसा है जो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए दबोचा गया है। वह पहले पुंछ से दबोचे जाने पर वतन लौटाए जाने के बाद इस वर्ष दोबारा मेंढर के मनकोट क्षेत्र में घुसपैठ करते दबोचा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा इस तरफ भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed