फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Dhruv helicopter crashed in Kishtwar, one officer martyred, two people undergoing treatment

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तकनीशियन की जान गई, दोनों पायलट जख्मी

Thu, 04 May 2023 07:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 07:12 PM IST
सार

सेना ने कहा है कि सवा ग्यारह बजे ऑपरेशन के दौरान ध्रुव हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें तेलंगाना निवासी पी अनिल शहीद हो गए।

विज्ञापन
Army Dhruv helicopter crashed in Kishtwar, one officer martyred, two people undergoing treatment
किश्तवाड़ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद अफसर - फोटो : पीआरओ

विस्तार

विज्ञापन

किश्तवाड़ जिले के मढ़वा इलाके में वीरवार की सुबह सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार तकनीशियन तेलंगाना निवासी पी अनिल की मौत हो गई, जबकि दो पायलट घायल हो गए। दुर्घटना हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद आपात लैंडिंग के दौरान हुई। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर ऑपरेशनल मिशन पर गया था, जो मढ़वा इलाके में नीचे गिर गया। यह इलाका भारी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी कमान मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुबह सवा 11 बजे ध्रुव हेलिकॉप्टर को किश्तवाड़ के मरुआ नदी में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलटों ने तकनीकी खराबी की बात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को बताई। इसके बाद एहतियातन लैंडिंग करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबड़ खाबड़ स्थान तथा लैडिंग के लिए जगह के तैयार न होने की वजह से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल सेना के बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को निकालकर तत्काल उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की।

 

सूत्रों ने बताया कि कमान अस्पताल में इलाज के दौरान तकनीशियन ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल दोनों पायलट की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हेलिकॉप्टर के टुकड़े नदी में पाए गए

एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर के टुकड़े नदी में भी पाए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने मिलकर घायलों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। ज्ञात हो कि सर्दियों में इलाके के लोगों के परिवहन के रूप में एकमात्र साधन हेलिकॉप्टर ही है। रसद आदि भी इसी के माध्यम से पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed