फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army deployment will increase in the hilly areas of Jammu, Samba, Kathua

Jammu News: जम्मू, सांबा, कठुआ के पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी सेना की तैनाती

विज्ञापन
Army deployment will increase in the hilly areas of Jammu, Samba, Kathua
आतंक के खिलाफ मजबूत होगी सुरक्षा ग्रिड, लद्दाख से सेना को वापस इन क्षेत्रों में रखने की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा ग्रिड और मजबूत किया जाएगा। जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिले के दूरदराज व पहाड़ी इलाकों में सेना की तैनाती बढ़ाई जाएगी। इससे आतंकवादियों के संभावित रुट्स, घने जंगल पर कड़ी निगरानी में मदद मिलेगी। इन दुर्गम इलाकों में सेना व पुलिस की मौजूदगी से आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन को गति मिलेगी।
जम्मू संभाग में कठुआ, उधमपुर, रियासी, सांबा, जम्मू जिले को एक समय आतंक मुक्त बताया जाता था। यहां आतंकी घटनाएं न के बराबर थीं। बीते साल से इन जिलों में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। सुरक्षा एजेंसियों का भी मानना है कि इन जिलों में आतंकियों के दल घुसपैठ के पुराने रूट का इस्तेमाल कर पहुंच रहे हैं। इन जिलों के जंगल और नदी-नालों का इस्तेमाल आतंकी नब्बे के दशक में करते रहे हैं। लंबे समय तक इन रुट्स से घुसपैठ नहीं हुई थी। लेकिन, बीते कुछ साल में घुसपैठ के लिहाज से अति संवेदनशील रूट एक बार फिर सक्रिय हो चुके हैं। इन इलाकों में पहले सेना की तैनाती थी।
विज्ञापन

लद्दाख में चीन की घुसपैठ के बाद जम्मू संभाग से बड़ी संख्या में सेना को वहां भेजा गया था। इससे इन अति संवेदनशील रुट्स पर सक्रियता कम हुई। इसका पाकिस्तान ने फायदा उठाया और जम्मू संभाग में आतंकियों की घुसपैठ करवाने में कामयाब रहा। आतंकी इन रुट्स से घुसपैठ के बाद कई-कई दिन तक जंगल में रहते हुए सुरक्षाबलों पर हमले किए। बढ़ती आतंकी घटनाओं को देखते हुए इन इलाकों में सुरक्षा ग्रिड को मजबूत किया जा रहा है। यहां सेना की मौजूदगी को फिर से बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा कि लद्दाख भेजी गई सेना को फिर से इन इलाकों में तैनात किया जाएगा, ताकि सुरक्षा ग्रिड मजबूत हो। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विजय सागक का कहना है कि इन इलाकों में आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए सेना की मौजूदगी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed