{"_id":"177a205003f207555bd1d106ef0693e7","slug":"army-claims-to-have-recovered-a-cache-of-arms-and-ammunition-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने नाकाम की आतंकियों की बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने नाकाम की आतंकियों की बड़ी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला राजोरी में एलओसी से सटे गांव खटखुडखुरियां से सुरक्षा बलों ने एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने से हथियारों की खेप बरामद की। पुख्ता सूचना के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्र में सेना की 38 आर आर बटालियन और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने से एक एके 47 राइफल, तीन एके मैगजीन, 210 एके राउंड, एक पिस्टल, एक आईईडी, एक रेडियो सेट, एक पाउच, कपडे़ और खाने-पीने का कुछ सामान बरामद किया। सुरक्षा बलों को 20 घंटे से अधिक समय तक चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
विज्ञापन
वही एक दूसरी घटना में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ग्रेनेड फटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दो स्थानीय युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस दौरान कलामाबाद इलाके में पहुंचने पर उनके पास मौजूद ग्रेनेड फट गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ग्रेनेड फटने से कुपवाड़ा जिले के मावर गांव का रहने वाला जहूर नजार घटनास्थल पर ही मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।