फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army chopper crashed: Operation continues in search of pilot and co-pilot for the second day

सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त: दूसरे दिन भी पायलट और सह-पायलट की तलाश में अभियान जारी, भारतीय नौसेना के गोताखोर तैनात

Wed, 04 Aug 2021 12:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 04 Aug 2021 12:02 PM IST
सार

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक मंगलवार को भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है, जिसे लेकर दूसरे दिन भी सेना की तरफ से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Army chopper crashed: Operation continues in search of pilot and co-pilot for the second day
कठुआ में हेलिकॉप्टर दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक मंगलवार को भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर के दो लापता पायलटों की तलाशी में अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू कर दिया गया है। भारतीय नौसेना के गोताखोर भी तलाशी अभियान में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि मामून कैंट, 254 सेना विमानन स्क्वाड्रन, से चॉपर ने उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ।  तलाशी एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। एसएसपी कठुआ रमेश कोटवाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर का कुछ सामान झील से बरामद हुआ है।

विज्ञापन


विशेष बल और गोताखोर मंगलवार से बचाव अभियान चला रहे हैं। जिसके पूरा होने पर ही बताया जा सकेगा आखिर कैसे ये हादसा हुआ है। यह तकनीकी मामला है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जहां हादसा हुआ, उस स्थान पर पानी की गहराई काफी अधिक है। सेना की टीम भी बचाव अभियान चला रही है, सेना को इस स्थान के बारे में विशेष जानकारी है क्योंकि सेना इस इलाके में प्रशिक्षण देती है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रोशनी घोटाला : मामले में 6 से 7 आईएएस अफसरों की संलिप्तता आ रही सामने, जल्द कसा जाएगा शिकंजा

इससे पहले जनवरी महीने में लखनपुर में सेना का सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। जोकि लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed