{"_id":"6438629c286aeb6f3d035d14","slug":"army-chief-visit-in-jyodiyan-akhnoor-news-c-10-jam1008-92312-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना कमांडर ने की सुरक्षा बलों के समर्पण की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना कमांडर ने की सुरक्षा बलों के समर्पण की प्रशंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया खौड़ में नियंत्रण रेखा का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। जीओसी-इन-सी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बलों की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए वीरवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर खौड़ के आगे के क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर उन्होंने बाहरी खतरों के खिलाफ मजबूत बने रहने के लिए तैयारी के उच्च मानकों को बनाए रखने में व्यावसायिकता और बलों के समर्पण की प्रशंसा की।
लेफ्टिनेंट जनरल के अखनूर सेक्टर में एलओसी पर अग्रिम इलाकों के दौरे ने क्षेत्र में तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। जनरल के दौरे के दौरान फॉरवर्ड बटालियन के कमान अधिकारी ने ऑपरेशनल तैयारी और सीमावर्ती इलाकों में जारी विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान आर्मी कमांडर ने सैनिकों से बात की और साथ ही उनके प्रशिक्षण और तैनाती में चौकसी की सराहना की। अपने इस दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल ने क्षेत्र के लगभग 45 के करीब भूतपूर्व सैनिकों से भी बातचीत की और उनकी समर्पित सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्हें निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।