{"_id":"64c42a603e0ed102f3043008","slug":"army-chief-reviewed-military-exercise-in-ladakh-jammu-news-c-10-jam1008-170813-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना प्रमुख ने लद्दाख में सैन्य अभ्यास का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना प्रमुख ने लद्दाख में सैन्य अभ्यास का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जवानों से बातचीत कर बढ़ाया हौंसला, ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लद्दाख। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को लद्दाख सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की। इस दौरान सैन्य अभ्यास के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने सेना प्रमुख को जमीनी स्तर पर कमांडरों द्वारा ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौंसला बढ़ाया।
भारतीय सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जनरल मनोज पांडे ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया और पर्वत प्रहार अभ्यास देखा। कमांडरों द्वारा सेना प्रमुख को ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की और उनकी दृढ़ता और पेशेवर मानकों के लिए उनकी सराहना की। इसके अलावा जनरल मनोज पांडे ने राजधानी दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह 2023 (चरण-द्वितीय) के दौरान सम्मानित पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। सेना प्रमुख ने राष्ट्र और संगठन की सेवा में पुरस्कार विजेताओं द्वारा किए गए शानदार योगदान की सराहना की। बताते चलें कि इस साल जून की शुरुआत में सेना प्रमुख ने भारतीय सेना द्वारा सैनिकों के लिए निर्मित पर्यावरण-अनुकूल आवास का दौरा किया था। कहा कि संरचना का निर्माण लाइट गेज स्टील फ्रेम तकनीक का उपयोग करके 10 महीने में ही पूरा कर लिया गया है। इसके लिए उन्होंने टीम की सराहना की।