{"_id":"5cf667efbdec22076e31bc9f","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-visited-the-mata-vaishno-devi-shrine-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत
Tue, 04 Jun 2019 06:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 04 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत दर्शन के लिए पहुंचे। यहां माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बोर्ड के उप सीईओ ने उनका स्वागत किया। जनरल बिपिन रावत सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश के दौरे पर थे।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) रावत ने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए। इस दौरान माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह और बोर्ड के उप सीईओ जगदीश मेहरा ने सेना प्रमुख का स्वागत किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भैरों मंदिर में भी दर्शन किए और फिर कटरा के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान जनरल रावत उनके साथ थे।
विज्ञापन