{"_id":"5b82452742c7924656043125","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-visited-forward-post-in-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख ने फारवर्ड पोस्ट का किया दौरा, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख ने फारवर्ड पोस्ट का किया दौरा, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी के फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जाना।
साथ ही जवानों को सतर्क रहने और दुश्मनों की नापाक हरकत को हर हाल में नाकाम करने की हिदायत दी। उन्होंने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए जवानों को बधाई दी।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दौरे के दौरान उनके साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे। ज्ञात हो कि दौरे के तहत शुक्रवार को उन्होंने राजभवन में पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की थी। साथ ही सेना कमांडरों के साथ बैठक कर घाटी तथा एलओसी पर सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।