{"_id":"5f63b9b346fb5c220e3d0db0","slug":"army-chief-arrives-in-kashmir-amid-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख, एलओसी पर सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख, एलओसी पर सुरक्षा का लिया जायजा
Fri, 18 Sep 2020 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
एलजी के साथ सेना प्रमुख...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसी पर उत्पन्न तनाव तथा एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के बीच सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को कश्मीर पहुंचे। यहां उन्होंने एलओसी पर सुरक्षा हालात की समीक्षा की। दुश्मन की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की जवानों को हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने उप राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में आंतरिक व बाह्य सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। सेना अध्यक्ष 18 सितंबर को नई दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
दौरे पर वीरवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत कर उनके मनोबल और पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने नियंत्रण रेखा पर दिन और रात में प्रभावी निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग को भी सराहा। जनरल नरवणे ने जवानों से कहा कि इसी टेक्नोलॉजी के परिणामस्वरूप हाल के दिनों में पीओजेके से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया जा सका है। उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी का हर समय निशाना बनने वाले इन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाली अवाम का हर संभव समर्थन देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
सेना अध्यक्ष ने बाद में आंतरिक इलाकों में तैनात सेना कमांडरों और जवानों से मुलाकात की। जवानों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है।
उन्होंने घाटी में शांति बनाए रखने की दिशा में सभी सरकारी एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के समन्वय और कोविड 19 महामारी के कारण आने वाली चुनौतियों को पार करने के लिए अवाम तक पहुंचने के प्रयास जारी रखने पर बल दिया। इसके बाद सेना अध्यक्ष ने उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू के साथ समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
एलजी ने बेहतर सुरक्षा प्रबंधन पर दिया जोर
सेना अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा स्थिति के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उप राज्यपाल ने आतंरिक व बाह्य सुरक्षा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही घुसपैठ को हर हाल में रोकने पर बल दिया। उन्होंने घाटी में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा। उप राज्यपाल ने क्षेत्रीय संप्रुभता की रक्षा तथा केंद्र शासित प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को कायम रखने के लिए अन्य सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल रखने की सेना के प्रयासों की सराहना की।