फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army calls off search operation on loc

सेना ने एलओसी से सटे जंगलों के खंगाला

Thu, 22 Jan 2015 12:36 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
army calls off search operation on loc

गणतंत्र दिवस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली दौरे और गणतंत्र दिवस पर राज्य में आतंकी हमले की साजिश को देखते हुए सेना आतंकियों की घुसपैठ को रोकने का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


बुधवार को सेना ने सोपोर, बारामूला, पटन, राजोरी-पुंछ जिले के एलओसी क्षेत्रों में सेना ने बुधवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में सेना ने बुधवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में कुछ बरामद तो नहीं हुआ, लेकिन सेना ने आतंकियों की गहन तलाश की।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट आए हैं कि पिछले दो हफ्तों में पुंछ के मेंढर बालाकोट एलओेसी से दो बार आतंकवादियों ने घुसपैठ के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सोपोरा, बारामूला और पटन में भी घुसपैठ की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे

army calls off search operation on loc

सेना ने बुधवार को नौशेरा के केरी, झंगड़, कलसियां, राजोरी के गंभीर मुगलां, कांगा गली, तरकुंडी, चिट्टी बकरी, पुंछ के मेंढर बालाकोट, साब्जियां, लोरन मंडी, चक्कांदा बाग, बफलियाज, मनकोट, बीजी आदि क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान के दौरान एलओसी के पास बने जंगलों और रिहायशी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, इन सभी क्षेत्रों में सेना ने अपने कुत्तों के साथ कई अन्य उपकरणों को भी प्रयोग में लाया है। अभियान रात के समय भी जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस से पहले कम से कम तीन बार और इस प्रकार के तलाशी अभियान चलाए जाएंगे।

गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि एलओसी के उस पार भारी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। गणतंत्र दिवस से पहले संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाक सेना उन्हें भारतीय क्षेत्रों में भेजने का प्रयास अवश्य करेगी। इसे लेकर सेना ने अपनी चौकसी बढ़ाते हुए एलओसी पर हाईअलर्ट पहले से ही घोषित किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed