{"_id":"6083181a8ebc3e0a8a524fa0","slug":"army-became-angels-for-8-people-stranded-at-khardungla-top-jammu-city-news-jmu234056698","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात : खरदुंगला टॉप पर फंसे आठ लोगाें के लिए देवदूत बन पहुंची सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात : खरदुंगला टॉप पर फंसे आठ लोगाें के लिए देवदूत बन पहुंची सेना
Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू किए लोगों की जांच करते सेना के जवान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में खरदुंगला टॉप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच फंसे आठ लोगाें को सेना की सियाचिन ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाल लिया। तीन वाहनों में सवार यह लोग बर्फ में फंस गए थे। एक वाहन फिसलन से पलट भी गया था। सैन्य टीमों ने पहले रास्ते से बर्फ हटाई और उसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। प्राथमिक जांच के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार खरदुंगला टॉप में वाहन फंसे होने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तीन वाहन फंसे हुए थे, जिनमें से एक वाहन फिसलन से पलट गया था। सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम ने पांच किलोमीटर दूर फंसे लोगाें के पास पहुंचने के लिए पहले बर्फ हटाकर रास्ता बनाया, फिर क्रेन से वाहनाें को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
कुछ लोग निकटवर्ती गांव के थे, जिन्हें घर पहुंचाया गया। अन्य लोगाें को खलसर इलाके में ठहराया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों ने कहा कि उन्हें बर्फ में दबने की आशंका थी। अचानक सेना की मदद मिलने से उन्हें नया जीवन मिला है।
विज्ञापन