{"_id":"619a2ba7afdb2b5f653db589","slug":"arif-of-kashmir-will-play-beijing-winter-olympics-lg-said-it-is-a-proud-moment-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में खेलेंगे कश्मीर के आरिफ, एलजी ने कहा, यह देश के लिए गौरव का पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में खेलेंगे कश्मीर के आरिफ, एलजी ने कहा, यह देश के लिए गौरव का पल
Sun, 21 Nov 2021 04:52 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:52 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग विंटर ओलंपिक के लिए क्वालीवाई कर लिया है। वह विंटर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग विंटर ओलंपिक के लिए क्वालीवाई कर लिया है। कश्मीर घाटी में हाजीबल के तनमर्ग के रहने वाले 30 वर्षीय आरिफ खान बीजिंग में 4 से 20 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित विंटर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इस समय दुबई में हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसे जम्मू-कश्मीर समेत देश भर के लिए गौरव का विषय बताया है।
विज्ञापन
एलजी ने ट्विटर पर बधाई संदेश के साथ लिखा - आरिफ को खेल परिषद की ओर से विंटर ओलंपिक के अभ्यास के लिए हर संभव सहायता और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आरिफ इससे पूर्व साउथ एशियन गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन