{"_id":"68361dfee086c4b48302238b","slug":"aresting-for-crime-in-jammu-jammu-news-c-336-1-ja11002-100721-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बठिंडी में युवक पर हमले के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बठिंडी में युवक पर हमले के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 May 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने बठिंडी में हुए एक युवक पर हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान डोडा निवासी मुख्तियार और जलालाबाद निवासी उस्मान के रूप में हुई है।
पुलिस ने मंगलवार तड़के आरोपी मुख्तियार को सुंजवां स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में मामला दर्ज है। इसमें पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में मुख्तियार मुख्यारोपी था।
कुछ माह पहले बठिंडी में आमिर ठेकेदार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं थी। हमले में उसका नाक एक तरफ से कट गया था। बठिंडी थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले के आरोपी मुख्तियार को सुंजवां से और उस्मान को बठिंडी के जलालाबाद से काबू किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम पर हमला
दोमाना। जम्मू जिले के घरोटा पुलिस थाना में सरोट पंचायत के गांव दलाली में एक व्यक्ति ने सरकारी रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया। कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग की टीम पर आरोपी ने मंगलवार शाम हमला कर दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए घरोटा पुलिस थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि दलाली निवासी इमरान जफर ने रास्ते पर कब्जा किया था। इस पर विवाद चल रहा था। स्थानीय लोग इस मामले की शिकायत को लेकर एसडीएम जम्मू नॉर्थ दीपक शर्मा के समक्ष गए। इसके बाद मंगलवार शाम तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा और नई तहसीलदार मथवार कीकर सिंह अपनी टीम के साथ बिना पुलिस बल के कब्जा हटाने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि जब तहसीलदार जगह की माप करा रही थी। तभी इमरान जफर ने राजस्व विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बताया कि इमरान का पिता मो. असलम हिस्ट्रीशीटर मुजरिम है। इसलिए तहसीलदार ने घरोटा पुलिस थाने में हमला करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर देर रात मुचलके पर छोड़ दिया।