फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   archary

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
archary
जम्मू। 41वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का मंगलवार को एमए स्टेडियम में आगाज हो गया। पहले दिन रिकर्व स्पर्धा में एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले हुए। सत्तर मीटर वर्ग में विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी का मुकाबला जम्मू-कश्मीर की स्माइली के साथ रहा। अन्य तीरंदाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रिकर्व स्पर्धा में 152 पुरुष और 118 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की 42 टीमों के एक हजार तीरंदाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ जम्मू-पुंछ विधानसभा क्षेत्र से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने किया। 30 मार्च तक चलने वाली चैंपियनशिप में तीन राउंड में मुकाबले होंगे। पहला रिकर्व राउंड जिसमें 152 पुरुष और 118 महिला तीरंदाज हैं। वहीं, कंपाउंड राउंड में 146 पुरुष और 86 महिला तीरंदाज हैं, जबकि इंडियन राउंड में 144 पुरुष और 101 महिला तीरंदाज हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के शुभारंभ के मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि चैंपियनशिप के लिए सभी राज्यों से टीमें पहुंची हैं। जम्मू में आयोजन से न सिर्फ तीरंदाजी खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर के पर्यटन और संस्कृति से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी महाभारत के समय से होती रही है, लेकिन अब इसमें तकनीक का उपयोग हो रहा है। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस तरह के चैंपियनशिप का आयोजन होना बड़ी बात है। उन्होंने अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों और अन्य लोगों को जम्मू शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ मौका मिलना गर्व की बात : स्माइली
सत्तर मीटर वर्ग में हुए मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का मुकाबला जम्मू-कश्मीर की स्माइली के साथ था। स्माइली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ प्रतिस्पर्धा से उनपर दबाव नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ मौका मिलना गर्व की बात है। उनके खेल से काफी कुछ सीखने को मिलेगा, जो भविष्य के मेरे प्रदर्शन में और निखार लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed