फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apsara road project

Jammu News: 51.53 करोड़ की परियोजना जनसमर्पित... रोशनी के साथ रौनक से नहाई 600 मीटर अप्सरा रोड

विज्ञापन
apsara road project
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में 51.53 करोड़ से निर्मित 600 मीटर अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट गोल मार्केट एरिया प्रोजेक्ट शुक्रवार को लोगों को समर्पित कर दी गई। इस पर काम 7 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था।खास बात यह है कि सड़क में कब्बल स्टोन के अलावा टेबलटॉप क्रॉसिंग का निर्माण किया है। भूमिगत नाले और नालियां बनाई हैं। फुटपाथ है। पार्किंग सुविधा दी गई है। दोनों ओर सजावटी लाइटें लगाई हैं। साइन बोर्ड के अलावा सूचना बोर्ड और बैठने के लिए बैंच लगाए गए हैं। इसके अलावा गांधी नगर में भी सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया। उनके साथ मुख्य सचिव अरुण मेहता, मेयर राजेंद्र शर्मा, डिवकॉम रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अप्सरा रोड के सौंदर्यीकरण पर दुकानदार विवेक और अनूप सिंह ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब सुबह से शाम तक चहल-पहल रहती है। ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। कब्बल स्टोन खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। सजावटी लाइटों के कारण शाम ढलते ही लोगों का जमावड़ा लग जाता है। दुकानदार वंसूदरा और कौशल सिंह ने कहा कि पहले तारकोल डाली थी। बीते साल जीर्णोद्धार हुआ। अब खूबसूरती बढ़ते ही लोग घूमने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अरुण और सुमित कुमार ने कहा कि जब से सड़क को आधुनिक बनाया गया तो रौनक के साथ व्यवसाय में इजाफा हुआ है। नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता ने कहा कि दुकानों के बाहर भीड़ लग रही है। देर रात तक कारोबार चल रहा है। रवि कुमार, क्रांति और साहिल ने कहा कि पहले तारों का जाल था जो बाद में भूमिगत की गईं। फुटपाथ और सजावटी लाइटों से नजारा कुछ ओर ही है। वहीं, बलजीत, नरेंद्र सिंह और सोनू ने कहा कि अप्सरा रोड पर सैर करने का हर रोज आनंद लेते हैं। सड़क को आधुनिक ढंग से विकसित किया है। पेयजल से लेकर बैठने तक व्यवस्था है। ऐसा सुविधा चंडीगढ़ शहर में देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के साथ व्यवसाय में होगी बढ़ोतरी - एलजी
रोड का उद्घाटन करने के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में विकास का नया युग शुरू हुआ है। बीते कुछ सालों से कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। अप्सरा रोड को डेवलप करने से अब इलाका पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। साथ ही व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। अप्सरा रोड, रघुनाथ बाजार और रेजिडेंसी रोड में प्रोजेक्टों का काम एक साथ शुरू हुआ। मगर रेजिडेंसी रोड में कुछ कारणों से काम नहीं हो पाया। प्रशासन इसका समाधान कर रहा है। गांधी नगर में 13.5 किमी के सड़क नेटवर्क के उन्नयन का लाभ लोगों को मिलेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य जम्मू शहर को सभी वर्गों के लिए विकास के नए अवसर पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed