फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apsara road, diwali festival

Jammu News: लाइव संगीत से जुड़े दर्शक, अप्सरा रोड पर दीपावली महोत्सव

विज्ञापन
apsara road, diwali festival
अप्सरा रोड पर वीरवार की शाम को जम्मू दीपावली महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन करते मंडलायुक्त रमेश कु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अप्सरा रोड पर वीरवार शाम को जम्मू दीपावली महोत्सव में कलाकारों ने समां बांधा। रोशनी के लुभावने प्रदर्शन, मनमोहक सजावट और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य दिखाए गए। पर्यटन निदेशालय जम्मू, अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी और जिला प्रशासन के सहयोग से हुए उत्सव ने एक उज्ज्वल चमक बिखेरी। पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त रमेश कुमार, राहुल यादव सीईओ स्मार्ट सिटी, उपायुक्त सचिन वैश्य, एसएसपी विनोद कुमार, सुनैना शर्मा मेहता संयुक्त निदेशक पर्यटन जम्मू मौजूद रहे। क्षेत्र की कला और शिल्प को प्रदर्शित करने वाले हस्तशिल्प के स्टालों की एक उल्लेखनीय प्रदर्शनी लगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि हमें उन त्योहारों के महत्व को रेखांकित करना चाहिए जो सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के साथ विविधता का जश्न मनाते हैं। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक ने 18 नवंबर को समाप्त होने वाले कार्यक्रमों की रोमांचक शृंखला का अनावरण किया। महोत्सव में आतिशबाजी का भव्य नजारा दिखा। यहां अनिल कोहली, पवन गुप्ता, अश्वनी शर्मा, राजन गुप्ता, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed