फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Approval to set up 40 special rooms in the valley for security forces

सुरक्षा बलों के लिए घाटी में 40 विशेष कमरे स्थापित करने को मंजूरी

Mon, 23 Sep 2019 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Approval to set up 40 special rooms in the valley for security forces
demo pic - फोटो : फाइल, अमर उजाला

सर्दियों के दौरान घाटी में अर्द्धसैनिक बलों के लिए 40 बने बनाए कमरे स्थापित करने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है। इसके अलावा पहले से मौजूद निजी घरों व होटलों के बुनियादी ढांचे में भी सुधार किया जा रहा है ताकि बर्फबारी के मौसम में जवानों को यहां रहने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का यह कदम इस बात का संकेत है कि अर्द्धसैनिक बलों को यहां लंबे समय के लिए रोका जा सकता है। इस आदेश के तहत कुछ ही हफ्तों में यहां काम शुरू हो जाएगा। कश्मीर घाटी में सर्दियों का मौसम सितंबर माह के अंत तक शुरू होने के संकेत हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, जो विशेष 40 कमरे स्थापित किए जाने हैं उनमें पॉलीयूरेथिन फोम (पीयूएफ) का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें  उन जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां बर्फबारी ज्यादा होती है। पीयूएफ की परत जवानों को ठंड से बचाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति तथा जम्मू -कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने से पहले सीआरपीएफ की कई कंपनियों को दूसरी जगहों से हटाकर यहां भेज दिया गया था।

दो लाख कॉयर गद्दे भी खरीदे जाएंगे
अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ  ने पहली बार दो लाख से अधिक कॉयर गद्दों (नारियल के रेशों से निर्मित) की खरीद के लिए मंजूरी हासिल कर ली है। घाटी में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के जवान इनका इस्तेमाल करेंगे।पहले इन जवानों को सोने के लिए दरी दी जाती थी, ठंड के दिनों में इस पर सोना काफी कठिन होता था।


निजी घर व होटलों की मरम्मत को भी मंजूरी 
केंद्र ने निजी घरों और होटलों के लिए भी मंजूरी दी है, जहां घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में भाग लेने के अलावा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जवान रुकेंगे। घाटी में 2003 में अपनी तैनाती के बाद, सीआरपीएफ ने कश्मीरी पंडितों द्वारा छोड़े गए 100 से अधिक छोटे होटलों और घरों को अपने हाथों में ले लिया है। हालांकि सरकारी संपत्ति न होने के कारण वर्षों से इनके बुनियादी ढांचे की मरम्मत कभी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed