{"_id":"60c83c718ebc3ee58b06276e","slug":"approval-for-formation-of-technical-complaints-committee-for-wetland-management-plan-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वेटलैंड प्रबंधन योजना के लिए तकनीकी-शिकायत कमेटी के गठन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वेटलैंड प्रबंधन योजना के लिए तकनीकी-शिकायत कमेटी के गठन को मंजूरी
Tue, 15 Jun 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:06 AM IST
सार
शिकायत कमेटी में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएंडके को अध्यक्ष, मंडलायुक्त जम्मू और कश्मीर के कार्यालयों में अतिरिक्त आयुक्तों को सदस्य सचिव, जेएंडके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को सदस्य और वन और पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर वेटलैंड प्रबंधन योजना की समीक्षा के लिए सरकार ने तकनीकी कमेटी के अलावा शिकायत कमेटी के गठन को मंजूरी दी है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से सोमवार को जारी आदेश के तहत तकनीकी कमेटी पर्यावरण, पारिस्थितिकी और रिमोर्ट सेंसिंग विभाग के निदेशक को अध्यक्ष बनाया गया है। वन विभाग के चीफ कंजर्वेटर को सदस्य और वन और पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव तकनीकी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
कमेटी के अन्य सदस्यों में जेएंडके प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के विधि अधिकारी को सदस्य के अलावा कश्मीर विश्वविद्यालय के पृथ्वी विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद, जम्मू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका सलाथिया और लेक्स एंड वाटरवेस डेवलपमेंट अथारिटी के रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एजाज रसूल को भी कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू: सेना में भर्ती होने के सपनों पर कोरोना ने लगाई ब्रेक, मांग- इस वजह से दो साल की विशेष छूट मिले
विज्ञापन