{"_id":"59441abb4f1c1bcf478b46dd","slug":"appriciation-letter-given-to-troops-of-crpf-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला नाकाम करने वाले जांबाज सम्मानित, NSA अजीत डोभाल ने भेजा प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला नाकाम करने वाले जांबाज सम्मानित, NSA अजीत डोभाल ने भेजा प्रशस्ति पत्र
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
इकबाल अहमद को पत्र देते सीआरपीएफ के डीजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदीपोरा में 4 आतंकियों को मार गिराने वाले सीआरपीएफ के जवानों को आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। डोभाल के इस प्रशस्ति पत्र को सीआरपीएफ के डीजी राजीव भटनागर ने श्रीनगर में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान 45वीं बटालियन के कमांडेंट इकबाल अहमद को दिया है।
विज्ञापन
एनएसए की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र में कमांडेंट इकबाल अहमद के साथ उन दो संतरियों का जिक्र है जिन्होंने 45वीं बटालियन पर हुए आतंकी हमले को जवाबी कार्रवाई में नाकाम करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
इलाहाबादी इकबाल अहमद ने किया था आतंक का अंत, बड़ी दिलचस्प है कहानी
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले दिनों उत्तरी कश्मीर के जिले बांदीपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के दौरान सतर्क जवानों ने आतंकियों को ढेर कर हमले को नाकाम किया गया था। इस हमले को नाकाम किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी एसपी वैद ने भी कमांडेट इकबाल अहमद को सम्मानित किया था।