{"_id":"6a8cb926f8294d670d016d14","slug":"appointment-news-jammu-news-c-10-jmu1059-995565-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स जम्मू के नए कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स जम्मू के नए कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। एम्स जम्मू के नए कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वह एम्स, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर हैं और प्रतिनियुक्ति पर जम्मू आए हैं। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। डॉ. सिन्हा के पास मरीजों के इलाज के साथ पढ़ाने, चिकित्सा प्रशिक्षण और शोध का लंबा अनुभव है। उन्होंने बताया कि वह एम्स जम्मू में इलाज की सेवाओं को मजबूत करने, चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने और शोध को बढ़ावा देने पर ध्यान देंगे। शिक्षकों और छात्रों को शोध के अधिक अवसर देने के साथ अलग-अलग विभागों के बीच मिलकर काम करने पर भी जोर रहेगा। डॉ. संजीव सिन्हा के कार्यभार संभालने के साथ डॉ. डीएन शर्मा का कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया। डॉ. शर्मा ने 10 जनवरी 2026 को एम्स जम्मू की जिम्मेदारी संभाली थी। ब्यूरो