फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Appeal to get the cremation ground repaired

श्मशान घाट मार्ग की मरम्मत करवाने की अपील

विज्ञापन
Appeal to get the cremation ground repaired
पौनी। पंचयात डडोया के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तहसीलदार से मुलाकात कर श्मशानघाट जाने वाले मार्ग की दशा को सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अनदेखी के कारण श्मशान घाट जाने वाला मार्ग काफी बदहाल हो गया है। अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में मार्ग और ज्यादा खराब हो जाता है। पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। मार्ग को जब भी बनाने की कोशिश की जाती है तो आसपास रहने वाले कुछ लोग काम को बंद करवा देते हैं और जमीन पर मालिकाना हक जताते हैं। तहसीलदार से मांग की गई कि वह दौरा कर स्थिति का जायजा लें और मार्ग की हालते सुधारने में मदद करें।

इस मौके पर सरपंच सुषमा कुमार, पंच गीता देवी, पंच राकेश कुमार, लंबरदार नारायण शर्मा, बिहारी लाल, सुदेश कुमार, परवेश शर्मा, विशन दास, प्रवक्ता मदन लाल बिल्ला पूर्व चेयरमैन दया राम, हरबंस लाल, अशोक कुमार और काली दास मौजूद रहे। तहसीलदार ने जल्द ही दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed