{"_id":"66c5f30813ae9135b108712f","slug":"apni-party-releases-first-list-of-eight-candidates-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Polls: अपनी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Polls: अपनी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Wed, 21 Aug 2024 07:31 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:31 PM IST
सार
पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर पहलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूची में शामिल नामों की सिफारिश पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने की थी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, सूची में शामिल नामों की सिफारिश पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने की थी, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अंतिम मंजूरी दी।
विज्ञापन
पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर पहलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए अन्य उम्मीदवारों में हिलाल अहमद शाह अनंतनाग से अपनी किस्मत आजमाएंगे। बिजबेहरा से तारिक शाह वीरी और डीएच पोरा से अब्दुल मजीद पद्देर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं रियाज अहमद भट देवसर से, गौहर हसन वानी ज़ैनापोरा से, मीर अल्ताफ पंपोर से और ओवैस खान शोपियां से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन