फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apex meeting, amit shah

Jammu News: अब दो को एपेक्स कमेटी के साथ बैठक करेंगे अमित शाह

विज्ञापन
apex meeting, amit shah
जम्मू। प्रदेश के औद्योगिक पैकेज को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 30 मई को होने वाली एपेक्स कमेटी की बैठक अब दो जून को होगी। उद्योग जगत को पैकेज विस्तार, लंबित आवेदनों और नए निवेश प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में शुरू की गई 28,400 करोड़ रुपये की नई केंद्रीय औद्योगिक योजना के तहत अब तक 971 उद्योगों का पंजीकरण हो चुका है। योजना की राशि लगभग इस्तेमाल हो चुकी है जबकि 570 से अधिक आवेदन मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश प्रशासन केंद्र सरकार से पैकेज को 28,400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75,000 करोड़ करने की मांग कर चुका है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक अरुण मन्हास ने बताया कि किन्ही कारणों से बैठक की तिथि आगे बढ़ाई है। उद्योग संगठनों का कहना है कि कई निवेशकों के प्रोजेक्ट मंजूरी के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed