{"_id":"5fd47cfc8ebc3e3b8a0c7229","slug":"anurag-thakur-lashed-out-at-abdullah-and-mufti-family-without-his-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार पर बरसे अनुराग, चुनाव परिणाम को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार पर बरसे अनुराग, चुनाव परिणाम को लेकर कही ये बात
Sat, 12 Dec 2020 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
जिला विकास परिषद(डीडीसी) के चुनावों के चलते प्रदेश में सियासी पारा हाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सियासत में कुछ परिवारों का राज चलता आ रहा था। डीडीसी चुनाव के चलते प्रदेश के युवाओं को आगे आने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि फारूक और महबूबा कहते हैं कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। मगर मेरा कहना है कि 370 हमेशा के लिए चला गया है और यह अब वापस आने वाला नहीं हैं। ठाकुर ने कहा कि अनुच्छेद-370 और 35-ए के हटने के बाद युवाओं को मौका मिल रहा है, यह लोकतंत्र की जीत है। यहां की जनता को डराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमने जम्मू संभाग का भी दौरा किया है। वहां हमें काफी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है लेकिन यहां के लोगों ने लोकतंत्र की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को उपलब्ध कराई जाने वाली मदद का जिक्र करते हुए भरोसा दिया कि केंद्र से मदद में कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के बाद अगर किसी ने प्रदेश के लोगों का भरोसा जीता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि डीडीसी चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड कायम करेगी।