फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anti corruption bureau seized approx three crore property of former officer pranav gandotra in jammu

गंडोत्रा की 2.85 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त, एंटी करप्शन ब्यूरो में 2018 में दर्ज किया गया था केस

Thu, 31 Oct 2019 10:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 31 Oct 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
anti corruption bureau seized approx three crore property of former officer pranav gandotra in jammu
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो - फोटो : फाइल, अमर उजाला
बेनामी संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को पूर्व अधिकारी प्रणव गंडोत्रा की 2.80 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। इनमें करीब डेढ़ करोड़ के छन्नी हिम्मत के तीन प्लॉट, करीब 1.35 करोड़ के 4.361 किलो सोने और 11.389 किलो चांदी के गहने शामिल हैं। आरोप है कि गंडोत्रा ने सतवारी का टीएसओ और जम्मू के केरोसिन आयल इंस्पेक्टर रहते करोड़ों रुपये की संपत्ति जमा की थी। 2018 में गंडोत्रा के खिलाफ शिकायत आने के बाद केस दर्ज किया गया था। तब से एसीबी जांच-पड़ताल कर रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि राजोरी और कालाकोट में इंचार्ज टीएसओ रहते हुए गंडोत्रा ने राजोरी के सहायक निदेशक सीएपीडी से बड़े पैमाने पर फंड लिया था। बड़े स्तर पर सरकारी राशन को प्राइवेट डीलरों को बेचा था। शुरूआती जांच में बैंक खातों में गड़बड़ी का भी पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन


पूर्व एआरटीओ की संपत्ति भी जब्त
एसीबी ने शोपियां और पुलवामा के पूर्व एआरटीओ अब्दुल मजीद भट्ट की भी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। मजीद पर भी 2018 से बेनामी संपत्ति का केस दर्ज है। आरोपी के श्रीनगर में दो घर, सेब के लिए कार्ड बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री, अवंतीपोरा में दावत नाम का रेस्तरां, लाखों रुपये के गहने, कश्मीर में कुछ अन्य घर, बच्चों के नाम लाखों की एफडीआर हैं। जांच में मजीद पर आरोप साबित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed