{"_id":"5f005da6258c4e00052f3268","slug":"anti-corruption-bureau-in-jammu-made-two-big-arrests-in-two-days-many-more-big-officers-on-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः एसीबी ने दो दिन में की दो बड़ी गिरफ्तारियां, रडार पर कई और बड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः एसीबी ने दो दिन में की दो बड़ी गिरफ्तारियां, रडार पर कई और बड़े अफसर
Sat, 04 Jul 2020 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के घोटाले और बेनामी संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो दिन में दो बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। सूत्रों के अनुसार कई और बड़े अफसर भी एसीबी की रडार पर हैं। लॉकडाउन के दौरान एसीबी ने कई मामलों की जांच पूरी की है। आरोपियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार की गई है और उनके खिलाफ सुबूत जुटाए गए हैं। अब इनको धीरे-धीरे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लगभग 40 मामलों की जांच की गई है। इनमें से एक दर्जन बड़े मामले हैं। जिनको जांच में सहयोग के लिए एसीबी ने पास बुलाया। लेकिन यह लोग जांच में सहयोग करने नहीं पहुंचे। अब इनको गिरफ्तार करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
एक सीनियर अफसर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई तरह की जांच पूरी की है। इस दौरान काफी समय भी मिला। पीडब्ल्यूडी, सीएपीडी और कुछ बैंक के मामलों की जांच पूरी की गई है। इसमें जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी होंगी। इसी बीच एसीबी के पास कुछ नए मामले भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पहले एसीबी ने सिकॉप के पूर्व एमडी भूपिंद्र सिंह दुआ को गिरफ्तार किया था। इसके ठीक अगले ही दिन उधमपुर के सीएपीडी विभाग के पूर्व सुपरवाइजर को 260 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि जेके बैंक सहित कुछ अन्य बैंकों के घोटाले में भी कुछ लोगों को दबोचा जा सकता है।