फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ANTF targets over 60 drug traffickers Narcotics task force engaged in investigation

जम्मू-कश्मीर को खोखला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी: निशाने पर 60 से अधिक नशा तस्कर

Wed, 10 Mar 2021 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
ANTF targets over 60 drug traffickers Narcotics task force engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर को खोखला कर रहे नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। एक नशा तस्कर के पांच बैंक खातों को सील करने के बाद 60 और तस्करों के बैंक खाते सील करने की तैयारी कर ली गई है। इनके खातों के साथ संपत्तियों का ब्योरा भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के जांच अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है। 60 से 70 नशा तस्कर ऐसे हैं, जो नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। इनको देश के भीतर से अलग-अलग हिस्सों से पैसा आ रहा है। जबकि विदेशों से पैसा भी हवाला के जरिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


इन तस्करों में अधिकतर तस्कर कश्मीर संभाग के हैं। जो कश्मीर से लेकर नेपाल, दिल्ली, पंजाब, पीओके और अफगानिस्तान तक नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे हैं। सीमा पार से लेकर आंतरिक तौर पर चलने वाले नेटवर्क में बड़े स्तर पर पैसा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की तस्करी से होने वाली कमाई का आतंकी गतिविधियों को चलाने में होने वाले इस्तेमाल की जानकारी भी है। क्रॉस बॉर्डर नशा तस्करी, स्थानीय स्तर पर तस्करी से कमाई नशा तस्करों की संपत्ति और पैसे को जब्त किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- ससुराल में पुलिस वाले का खूनी खेल: प्रमोशन की खुशी में बिछा दी अपनों की इतनी लाशें, सिहर उठा जम्मू
 

बहुत से तस्करों के रिकॉर्ड की स्क्रूटनी की जा रही है, ताकि इनकी जांच करने के बाद इनके बैंक खातों को सील किया जा सके और संपत्तियों को जब्त कर सकें। कुछ इंस्पेक्टरों को विशेष तौर पर इसके लिए लगाया गया है। एक टीम को ऐसे मामलों का पर्दाफाश कराने में लगाया गया है, जबकि दूसरी टीम को इनके कारोबार से होने वाली कमाई का पता लगाने में लगाया गया है। -विनय कुमार, एसपी, एएनटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed