फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Another soldier martyred injured in Rajori fidayeen attack was undergoing treatment at Hospital

Jammu: राजोरी फिदायीन हमले में घायल एक और जवान शहीद, उत्तरी कमान अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mon, 22 Aug 2022 09:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 09:30 PM IST
सार

हवलदार सतपाल सिंह को उधमपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक स्थान राजस्थान भेज दिया गया। राजोरी में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकियों ने तड़के सैन्य शिविर पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
Another soldier martyred injured in Rajori fidayeen attack was undergoing treatment at Hospital
राजौरी में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवान। - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

राजोरी में सैन्य शिविर पर 11 अगस्त को हुए फिदायीन हमले में एक और घायल जवान शहीद हो गया है। हमले में शहीद होने वाले जवानों की संख्या पांच हो गई है। हमले में घायल हवलदार सतपाल सिंह का उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर में उपचार चल रहा था। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार रविवार देर रात सतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हवलदार सतपाल सिंह को उधमपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक स्थान राजस्थान भेज दिया गया। राजोरी में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकियों ने तड़के सैन्य शिविर पर हमला कर दिया था। 76वें स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पूर्व हमले में चार जवान उसी दिन शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने दोनों फिदायीन आतंकी चार घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराए थे। हमले के दिन शहीद होने वालों में जेसीओ सूबेदार राजेंद्र प्रसाद निवासी राजस्थान, राइफलमैन लक्ष्मनन डी निवासी तमिलनाडु, राइफलमैन मनोज कुमार निवासी हरियाणा और राइफलमैन निशांत मलिक निवासी हिसार हरियाणा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed