फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another person shot dead at sopore

सोपोर में आतंकियों ने की एक और दुकानदार हत्या

Sun, 14 Jun 2015 08:08 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
another person shot dead at sopore

आतंकवाद प्रभावित उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में

विज्ञापन
आतंकियों ने रविवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एक और दुकानदार की हत्या कर दी। एक सप्ताह में सोपोर में आतंकियों ने हत्या की तीसरी वारदात को अंजाम दया है। बादामीबाग में मेहराजुदीन भट का घर है।

वह इसी मकान में पोल्ट्री भी चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक वैन से आतंकी घटनास्थल पर पहुंचे। नकाबपोश आतंकियों ने नाम लेकर उसे आवाज दी। मेहराज जैसे ही उनकी ओर घुमा आतंकियों ने गोलियों बरसानी शुरू कर दीं।

बहुत करीब से उसे पांच गोलियां मारीं और फिर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने मेहराज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट जेकेएलएफ से जुड़ा था।

हत्याओं में हिज्ब गुट का हाथ

another person shot dead at sopore
1990 के दशक में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। सजा काटने के बाद वह परिवार के व्यवसाय से जुड़ गया था। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मेहराज की नौ एवं 12 साल की दो पुत्रियां हैं।

मौके पर जुटे लोगों का आरोप था कि अल हदीस तथा हनीफी समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। ज्ञात हो कि मंगलवार को हुर्रियत कार्यकर्ता तथा सरकारी फार्मासिस्ट और शुक्रवार की रात एक दुकानदार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

हत्याओं में हिज्ब गुट का हाथ

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल में हुई हत्याओं के पीछे हिजबुल मुजाहिदीन के क्यूम नजरवाला गुट का हाथ है। उसने बंदूक संस्कृति से खतरे वाले लोगों तथा पूर्व आतंकियों के सफाए का अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed