सरकार का तोहफा: जम्मू से दिल्ली की हवाई यात्रा में जुड़ी एक और उड़ान, जानिए कब से शुरू होगी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उड़ान से खुशखबरी अपने ट्विटर अकांउट पर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के लोगों को जल्द ही एक और उड़ान का लाभ मिलने वाला है। जम्मू से दिल्ली की हवाई यात्रा सुगम होने वाली है। देर शाम हवाई उड़ान संचालित करने का निर्णय लिया गया है। संभवतः शुक्रवार (23 जुलाई) से इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए गोएयर कंपनी राजी हो गई है।
उड़ान से संबंधित यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर दी है। जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के प्रति प्रधानमंत्री की उदारता के लिए धन्यवाद भी दिया है। साथ ही बताया है कि पांच वर्षों के प्रयास के बाद यह सेवा शुरू होने जा रही है।
NEWS that should bring Cheer to all.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 18, 2021
After our constant persuasion for the last 5 years, it has been decided to operate a late evening Air Flight between #JAMMU and #DELHI, most likely from Friday, 23rd July. #GoAir has… 1/2