Jammu Kashmir: कठुआ में युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
परिजनों ने बताया कि केशव की सोमवार शाम तक अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह सकुशल है लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बरामद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता बालासुंदरी के दर्शनों को गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के लिए युवक के शव को जीएमसी कठुआ लाए जाने के बाद परिजनों ने रोषस्वरूप जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को बंद कर दिया।
उन्होंने मांग की कि युवक की संदिग्ध मौत की निष्पक्षता से जांच की जाए और जो दोस्त उसके साथ दर्शनों के लिए गए थे, उनसे भी पूछताछ की जाए। मृतक केशव कुमार (21) पुत्र रमेश कुमार हीरानगर सब डिवीजन के गैर गांव का रहने वाला था।
वह बीते रविवार को अपने दोस्तों के साथ माता बालासुंदरी दर्शनों के लिए गया था। उसके परिजनों ने बताया कि केशव की बीते सोमवार शाम तक अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह सकुशल है लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बरामद हुआ।
परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि जिन दोस्तों के साथ वह माता बालासुंदरी दर्शनों के लिए गया था, वे उसे वहीं बेसुध छोड़कर फरार हो गए। अचेत अवस्था में उसे जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि लगातार दो-तीन दिन से केशव अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अपने फोटो भी वायरल कर रहा था और रोजाना घर पर फोन करता था।
उन्होंने पता लगाने की मांग की है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उसकी तबीयत खराब होने पर घरवालों को बिना बताए ही उसके दोस्त उसे बेसुध अवस्था में घर के बाहर छोड़कर वहां से फरार हो गए। लगभग आधे घंटे तक परिजन हाईवे पर डटे रहे।
इसके बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हुआ।