फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anger erupted over lack of water supply

पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over lack of water supply
रियासी। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती विजयपुर क्षेत्र में कुछ दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। सोमवार को गुस्साए लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया है। इसके अलावा विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि हर गर्मी में विभाग पानी की सप्लाई बंद कर मजाक करता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जब कभी भी पानी की सप्लाई आती है तो उससे गुजारा नहीं हो पाता है, क्योंकि पानी सिर्फ कुछ समय के लिए ही आता है। एक बर्तन भरने में काफी समय लग जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पांच माह पहले ही पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया था, जिस दौरान एक सप्ताह में समस्या को हल करने का आश्वासन मिला था। लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। मौजूदा समय में मवेशियों को पानी पिलाने के लिए दो किलोमीटर दूर चिनाब तक जाना पड़ता है। ग्रामीण नदी में ही कपड़े धोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed