{"_id":"65f9fcd53d353cc0d90f7627","slug":"ananya-dogra-will-participate-in-bccis-high-performance-camp-jammu-news-c-385-1-ja21001-102935-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनन्या डोगरा बीसीसीआई के हाई परफॉर्मेंस कैंप में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनन्या डोगरा बीसीसीआई के हाई परफॉर्मेंस कैंप में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज अनन्या डोगरा को अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए चुना है। यह कैंप आंध्र प्रेदश के अनंतपुर में आयोजित किया जाएगा।
अनन्या डोगरा ने इस सीजन में अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी। अनन्या ने पांच महिला अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी लीग मैचों में 10 विकेट लिए। इसमें कर्नाटक के खिलाफ 6 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ऑल इंडिया रैंकिंग में 17वें स्थान पर रहीं अनन्या का इकॉनमी रेट 2.68 का है। अपने चयन पर अनन्य ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं की मंजूरी मिलने से मेरे कंधों पर अधिक जिम्मेदारी आ गई है। मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेटरों को घर पर शानदार सुविधाएं प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की बहुत आभारी हूं। मैं अपनी सफलता का श्रेय जेकेसीए को देती हूं। ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, मिथुन मन्हास, विकास और सुनील सेठी सहित जेकेसीए की उप समिति के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए अनन्या को बधाई दी है।