{"_id":"6503b3a3ae03fe4e02070e15","slug":"anantnag-encounter-another-soldier-martyred-encounter-terrorist-lashkar-terrorists-para-commando-news-in-hindi-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग: आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से दागे ग्रेनेड, एक और जवान वीर गति को प्राप्त; मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग: आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से दागे ग्रेनेड, एक और जवान वीर गति को प्राप्त; मुठभेड़ जारी
Fri, 15 Sep 2023 05:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:18 PM IST
सार
Anantnag Encounter Latest News:अनंतनाग में आतंकियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है। तीसरे दिन एक और जख्मी जवान की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो और जवान घायल हुए हैं। इस समय पैरा कमांडो भी आतंकियों की तलाश में लगे हैं। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हैं। कोकरनाग के जंगल में तीसरे दिन भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। ड्रोन, हेलिकॉप्टर और रॉकेट का भी प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान
- फोटो : अर्शिद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को ऑपरेशन जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं। घने जंगल और पहाड़ के बीच आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से ग्रेनेड दागे गए हैं। बीच-बीच में गोलीबारी भी हो रही है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की जान चली गई है। वह मुठभेड़ के दौरान लापता बताया जा रहा था। इस इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर, ड्रोन व अन्य आधुनिक उपकरण से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।
इसके अलावा पहाड़ी पर जहां आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका है वहां रॉकेट दागे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरा हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बुधवार की रात गुजरने के बाद वीरवार सुबह करीब छह बजे दोबारा दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है। इस दौरान सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग की गई। आतंकियों से संपर्क साधने के लिए सुरक्षाबलों ने स्पेक्युलेटिव फायरिंग की, लेकिन दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई नहीं हुई।

मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी बलिदान
कोकरनाग के घने जंगल में ऑपरेशन जारी
- फोटो : एजेंसी
पुलिस ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारी सेनाएं उजैर खान सहित 2 लश्कर आतंकियों को घेरने के संकल्प के साथ डटी हुई हैं।
अनंतनाग में मुठभेड़
- फोटो : अर्शिद मीर
गौरतलब है कि कोकरनाग के गडूल के जंगलों में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट के बाद सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने बुधवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान ही जंगल क्षेत्र में छुपे आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सेना की 19 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन हुमायूं भट शहीद हो गए थे।
उजैर पर 10 लाख का है इनाम
अनंतनाग
- फोटो : एजेंसी
हमले में शामिल उजैर खान (28) कोकरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह 26 जुलाई 2022 से लापता था। बताया जाता है कि उसी समय लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी बन गया था। उजैर कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसलिए उसे ए+ कैटेगरी में रखा गया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। घटनास्थल पर उसके साथ एक विदेशी आतंकी भी है, जिसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।
बारामुला में गिरफ्तार दो आतंकी मददगार
- फोटो : संवाद
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में शुक्रवार को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और और सेना की संयुक्त टीम ने यहां दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। उनके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पूरी खबर इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें...
बलिदानी रवि कुमार की अंतिम विदाई
- फोटो : संवाद
किश्तवाड़ में शहीद रवि की मंगेतर भी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। अंतिम संस्कार तक वह रवि के निवास स्थान में रखी पार्थिव देह को पुकारती रही। फूट-फूटकर रोते हुए वह यही कह रही थी कि अब वह पूरी उम्र रवि की याद के सहारे यहीं पर रहेंगीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें