{"_id":"5eafd40f2ea9e658fe7a35ef","slug":"anantnag-death-of-pregnant-in-hospital-two-suspended-including-doctor-for-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनागः अस्पताल में गर्भवती की मौत, लापरवाही करने पर डॉक्टर समेत दो सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनागः अस्पताल में गर्भवती की मौत, लापरवाही करने पर डॉक्टर समेत दो सस्पेंड
Mon, 04 May 2020 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीर हमदान क्षेत्र में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय गर्भवती की चाइल्ड एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल में मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाकर परिवार ने प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। बीएमओ मट्टन ने मेडिकल अफसर और नर्स को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात सिया नोरपा पांजमुल्ला इलाके के जहूर अहमद भट्ट की पत्नी शकीला को शनिवार रात एसडीएच सीर हमदान लाया गया था। जहां से उसे चाइल्ड एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल अनंतनाग रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि अगर हालत इतनी खराब थी तो एसडीएच सीर हमदान के डॉक्टरों ने उसे अनंतनाग शिफ्ट करने में देरी क्यों लगाई। इस दौरान इलाज भी ठीक से नहीं किया गया। उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और लापरवाह डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन